सूर्य नमस्कार के 12 आसान स्टेप्स

Step 1 – प्रणामासन (Pranamasana) 

सीधे खड़े हों, हथेलियों को सीने के सामने जोड़ें। यह ध्यान और संतुलन की शुरुआत है। 

Step 2 – हस्तउत्तानासन (Hasta Uttanasana) 

सांस लें और दोनों हाथ ऊपर की ओर ले जाकर पीठ को थोड़ा पीछे झुकाएं। यह शरीर को खोलता है। 

Step 3 – पदहस्तासन (Padahastasana) 

सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और हाथों से पैरों को छुएं। यह पेट और कमर को टोन करता है। 

Step 4 – अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana) 

दाहिना पैर पीछे ले जाएं, बायां पैर झुका रहे, दोनों हाथ जमीन पर। यह शरीर में संतुलन लाता है। 

Step 5 – दंडासन (Dandasana) 

अब दूसरा पैर भी पीछे ले जाएं, शरीर सीधा और तना हुआ रहे। पुश-अप जैसी स्थिति। 

Step 6 – अष्टांग नमस्कार (Ashtanga Namaskara) 

घुटने, छाती और ठोड़ी ज़मीन से लगाएं। शरीर के 8 अंग ज़मीन को छूते हैं। 

Step 7 – भुजंगासन (Bhujangasana) 

छाती को ऊपर उठाएं, कोहनी मुड़ी रहें। यह रीढ़ को लचीला बनाता है। 

Step 8 – पर्वतासन (Parvatasana) 

शरीर को उल्टा ‘V’ आकार दें। एड़ियां नीचे और कमर ऊपर। यह ताकत बढ़ाता है। 

Step 9 – अश्व संचालनासन (Ashwa Sanchalanasana) 

अब बायां पैर आगे लाएं और दाहिना पीछे, ठीक स्टेप 4 जैसा। 

Step 10– पदहस्तासन (Padahastasana) 

फिर से आगे झुकें स्टेप 3 के जैसे 

Step 11 – हस्तउत्तानासन (Hasta Uttanasana)  

फिर हाथ उठाकर पीछे झुकें स्टेप 2 की तरह 

Step 12 – प्रणामासन (Pranamasana) 

हाथ फिर से जोड़ें और मूल मुद्रा में आएं। एक चक्र पूरा हुआ – अब दोहराएं।