टेक्नोलॉजी

Trump vs TikTok, तीसरा राउंड शुरू, 90 दिन की मोहलत, TikTok बचेगा या?

By Kuldeep Tips

Published On:

Trump vs TikTok अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने TikTok पर बैन की डेडलाइन तीसरी बार बढ़ा दी है। अब चीन की कंपनी ByteDance को TikTok की अमेरिकी यूनिट बेचने के लिए 90 दिन और मिल गए हैं। यह फैसला डेटा सुरक्षा और अमेरिकी उपयोगकर्ताओं की निजता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले दो बार भी डेडलाइन बढ़ चुकी है।

Trump vs tiktok 90 day deadline
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

TikTok के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

Trump vs TikTok- TikTok पर यह कार्रवाई अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की जा रही है। इस कानून के अनुसार, अगर ByteDance ने TikTok की अमेरिकी यूनिट नहीं बेची, तो ऐप स्टोर्स और इंटरनेट कंपनियों को TikTok से अपना समर्थन वापस लेना होगा। हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून को सही ठहराया है।

पहले भी बढ़ी थी डेडलाइन

Trump vs TikTok ByteDance को शुरुआत में 19 जनवरी 2025 तक TikTok की अमेरिकी यूनिट बेचनी थी। लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने पद संभालते ही इसे अप्रैल 5 तक बढ़ा दिया। अप्रैल की डेडलाइन से ठीक पहले दूसरी बार एक्सटेंशन दिया गया। अब यह तीसरी बार है जब राष्ट्रपति ने डेडलाइन को 90 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है।

व्हाइट हाउस की सफाई

 Trump vs TikTok- NBC News व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प TikTok को बैन नहीं करना चाहते। उनका उद्देश्य यह है कि TikTok का मालिकाना हक अमेरिका में हो, ताकि अमेरिकी नागरिकों का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि 90 दिनों में डील को फाइनल करने की पूरी कोशिश होगी।

TikTok पहले भी अमेरिका में बंद हुआ था

Trump vs TikTok- राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले आदेश से पहले TikTok एक दिन के लिए अमेरिका में पूरी तरह से बंद हो गया था। उस दौरान Apple App Store और Google Play Store ने TikTok को हटा दिया था। लेकिन ट्रम्प द्वारा डेडलाइन बढ़ाए जाने के बाद ऐप को फिर से लिस्ट कर दिया गया। यह घटना फरवरी में हुई थी।

TikTok खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं बड़े नाम

TikTok की अमेरिकी यूनिट को खरीदने में कई बड़ी कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। इसमें Oracle, AppLovin और अरबपति फ्रैंक मैककोर्ट का Project Liberty समूह शामिल हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीन की सरकार इस बिक्री को मंजूरी देगी या नहीं। यह TikTok के भविष्य के लिए एक बड़ी बाधा बन सकती है।

भारत में पहले से बैन, अब अमेरिका में संघर्ष जारी

Trump vs TikTok- भारत ने TikTok को जून 2020 में ही डेटा सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। वहीं अमेरिका अभी तक बैन लगाने से बचता रहा है और ByteDance को यूनिट बेचने का मौका दे रहा है। अमेरिका में TikTok का भविष्य अब पूरी तरह इस डील पर निर्भर करता है। भारत में वापसी की उम्मीदें अब और कम होती दिख रही हैं।

निष्कर्ष- TikTok का भविष्य क्या? 90 दिनों की यह मोहलत TikTok के लिए आखिरी मौका हो सकती है। अगर ByteDance इस दौरान किसी अमेरिकी कंपनी से डील नहीं कर पाता, तो TikTok को अमेरिका में पूरी तरह बंद किया जा सकता है। यह मामला सिर्फ एक ऐप का नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल ताकत और डेटा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

⟪यह भी पढ़े⟫

जुड़े रहिए Newsger.com के साथ, ऐसे तकनीकी, ऑटमोबील, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामलों की हर ताज़ा खबर के लिए।

Kuldeep Tips

नमस्कार, मैं कुलदीप कुशवाहा अपना डिजिटल करियर की शुरुआत जून 2017 में की और आज NewsGery.com पर मेरा काम टेक्नॉलजी, जनरल नॉलेज और ऑटोमोबाइल से सबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

Leave a Comment