ट्रेंडिंग

Solar Eclipse 2024: सूर्यग्रहण इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा हैं, क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण

By Pawan Kushwaha

Published On:

Follow

Solar Eclipse 2024: सूर्यग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा हैं। जि हाँ इस साल 2 अक्टूबर 2024 को आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा हैं। यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। जिसके चलते कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए रिंग ऑफ फायर नजर आ सकता है।

Solar Eclipse 2024: सूर्यग्रहण इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा हैं, क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण 2024

Solar Eclipse 2024: ज्योतिष के अनुसार सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई हैं। 02 अक्टूबर दिन बुधवार को इस साल 2024 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण ना हो कर वल्याकार सूर्यग्रहण होगा। जिसको रिंग ऑफ फायर भी कहा जाएगा। इस दौरान सूर्यग्रहण के चलते कुछ स्थानों पर आसमान में आग का एक छल्ला देखने को मिलेगा। 02 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पछ का समापन होगा।

इस बार की श्राद्ध पछ की सुरुवात 18 सितंबर 2024 को चंद्रग्रहण के साथ हुई थीं और 02 अक्टूबर 2024 सूर्यग्रहण के दिन समापन होने जा रहा हैं। तो आईए जानते हैं सूर्यग्रहण की सही डेट, समय, भारत में दिखाई देगा या नहीं समेत सभी जानकारी…

Solar Eclipse 2024: कब लगेगा सूर्यग्रहण

Solar Eclipse 2024: लक्सर के सांई मंदिर के पुजारी पं. अवनीश शर्मा के अनुसार, भारतीय समयानुसार 02 अक्टूबर 2024 को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर सूर्यग्रहण का समापन होगा। इस साल 2024 में पूरे दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। 02 अक्टूबर 2024 को लगने वाला सूर्यग्रहण इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा। फिर इसके बाद इस साल यानि 2024 में सूर्यग्रहण नहीं लगेगा।

रिंग ऑफ फायर: वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी ये तीनों एक सीधी रेखा में आते हैं, तो खगोलीय घटना घटती हैं। यानि की जब ये तीनों एक ही रेखा में आते हैं तभी या तो सूर्यग्रहण या फिर चंद्रग्रहण लगता हैं। जब चंद्रमा अपने अछ पर घूमते घूमते पृथ्वी और सूर्य के बीच में आआ जाता हैं तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं परता हैं और उशी स्थिति को हम सूर्यग्रहण कहते हैं।

Solar Eclipse 2024: जैसा की आप सभी जानते हैं, की चंद्रमा खुद धरती की चारों ओर परिकर्मा करता हैं, तो उसकी दूरी भी बदलती हैं। चंद्रमा कभी पृथ्वी के एक दम निकट, तो कभी एक दम दूरी पर होता हैं, और जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता हैं तब चंद्रमा एक दम से छोटा नजर आता हैं और वही चंद्रमा जब पृथ्वी के निकट होता हैं तब चंद्रमा बढ़ा स नजर आता हैं। जब चंद्रमा पृथ्वी के एक दम निकट होता हैं और वो सूर्य और पृथ्वी के बीच में होता हैं तब चंद्रमा के द्वारा पूरी तरह से सूर्य को ढक लिया जाता हैं और उसको हम पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।

इसी तरह से जब चंद्रमा पृथ्वी से थोर दूरी पर होता हैं तब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पता हैं जिसके कारण सूर्य का किनारा नजर आने लगता हैं जो आसमान में एक छल्ला बनाता हैं। उसी को हम रिंग ऑफ फायर कहते हैं। यह रिंग ऑफ फायर पूरा होने में लगभग 3 घंटे से ज्यादा के समय भी लग सकता हैं। लेकिन वास्तविक रिंग ऑफ फायर कुछ सेकेंड से लेकर 12 सेकेंड तक देखा जा सकता हैं।

Solar Eclipse 2024: क्या भारत में दिखाई देगा रिंग ऑफ फायर

Solar Eclipse 2024: इस साल 2024 का आखिरी वलयाकार सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, अर्जेन्टीना, चीन, दक्षिणी अमेरिका, फ़िजी समेत अन्य इलाकों में देखा जा सकेगा। हालांकि, इस साल 2024 का यह सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।

Solar Eclipse 2024: सूतक काल मान्य होगा या नहीं

Solar Eclipse 2024: ज्योतिषी पंडित संदीप पाराशर के अनुसार, सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से और इसके समापन तक का समय सूतक काल किया जाता हैं। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं किया जाता हैं। इस दौरान मंदिर के भी द्वार को बंद रखा जाता हैं। आपको बता दे की जहां पर ग्रहण नजर नहीं आता हैं वहाँ पर सूतक काल को नहीं माना जाता हैं। इसीलिए इस साल का सूर्यग्रहण भारत में नजर न आने के कारण सूतक काल को नहीं माना जाएंगा।

यह भी पढ़े

Pawan Kushwaha

नमस्कार,मैं पवन कुशवाहा-अपना ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत दिसंबर 2023 में की और आज NewsGery.com पर मेरा काम शिक्षा, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

RELATED POST

LATEST POST

Leave a Comment

10 मिनट में घर पर बनाएं टेस्टी मोमोज JANMASHTAMI 2024: श्री कृष्ण की अनमोल लीलाएँ जन्माष्टमी 2024: श्री कृष्ण के प्रमुख मंदिरों के दर्शन जन्माष्टमी 2024: कैसे करें कान्हा का स्वागत श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024: महत्व और पौराणिक कथाएँ गर्मियों में घर को ठंडा रखने के आसान तरीके SamSung Galaxy S25 Ultra Display Size Leaks And Rumors Kalki Movies को देखने पर मजबूर कर देंगी ये 10 बातें अक्षय कुमार से जुड़े 5 रोंचक फैक्ट Shraddha Kapoor से जुड़े 5 रोचक फैक्ट