Skoda Kylaq ने सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मचाया धमाल, वहीं Volkswagen Virtus ने सेडान कैटेगरी में दिखाई मजबूती, देखें मई 2025 की सेल्स रिपोर्ट!

मई 2025 में Skoda की सबसे सस्ती SUV “Kylaq” ने जबरदस्त धमाका किया। सिर्फ एक महीने में 4,949 यूनिट बिकीं, जो इसे कंपनी की टॉप सेलिंग कार बना गया। इसकी कीमत 8.25 लाख से शुरू होकर 13.99 लाख तक जाती है। हुंडई वेन्यू और XUV 3XO जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर!
Skoda की सेल्स में 134% की बंपर बढ़ोतरी!
मई 2025 में Skoda Auto India ने कुल 6,740 कारें बेचीं। यह मई 2024 के मुकाबले 134% ज्यादा है! Kylaq के बाद Slavia और फिर Kushaq रहीं। हालांकि Slavia और Kushaq की बिक्री में सालाना गिरावट दर्ज की गई। Kodiaq और Superb की बिक्री न के बराबर रही।
Virtus बनी फॉक्सवैगन की लाइफलाइन!
Volkswagen India की मई 2025 में कुल 2,848 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल से 13% कम है। लेकिन मिडसाइज सेडान Virtus ने कंपनी की नैया पार लगा दी! मई में इसकी 1,707 यूनिट बिकीं, जो कि 6% की बढ़ोतरी है। सेडान लवर्स के लिए अब भी यह बेस्ट चॉइस बनी हुई है।
Taigun और Tiguan की हालत ढीली!
Volkswagen की SUV Taigun की बिक्री 1,126 यूनिट रही, लेकिन इसमें 28% की सालाना गिरावट देखी गई। वहीं Tiguan की सिर्फ 15 यूनिट ही बिकीं – ये अलार्मिंग है! लगता है कंपनी को SUV से ज्यादा सेडान से उम्मीदें हैं।

Skoda Kylaq vs Hyundai Venue vs XUV 3XO
Kylaq अब भी सीधे Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO को टक्कर दे रही है। स्टाइलिश डिज़ाइन, जबरदस्त फीचर्स और सस्ती कीमत ही इसे लोगों की पहली पसंद बना रही हैं। सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में Skoda ने अपना झंडा गाड़ दिया है!
8.25 लाख में Skoda Kylaq – क्या सस्ती SUV ऐसी होती है?
Skoda Kylaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.25 लाख है, जो कि इस सेगमेंट में काफी किफायती मानी जा रही है। बेस मॉडल में भी आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जैसे LED DRLs, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और स्टाइलिश एक्सटीरियर। सस्ती SUV की तलाश कर रहे हो तो ये ऑप्शन काफी दमदार है!
टॉप मॉडल की कीमत 13.99 लाख तक – लेकिन हर पैसे की वसूली!
Skoda Kylaq का टॉप वेरिएंट ₹13.99 लाख तक जाता है, लेकिन इसमें आपको 6 एयरबैग्स, सनरूफ, 10-इंच डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सिटी ड्राइव और occasional ट्रैवल दोनों के लिए परफेक्ट है। ऐसा माना जा रहा हैं की इसका राइड क्वालिटी और बिल्ड क्वालिटी काफी शानदार है।

Kylaq vs Venue vs Sonet – कौन देगा ज़्यादा वैल्यू?
Hyundai Venue और Kia Sonet के मुकाबले Skoda Kylaq थोड़ी सस्ती है लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं। Build quality में Skoda पहले से ही बाज़ी मारता है। Kylak सेगमेंट में value-for-money SUV बनकर उभरी है और इसकी कीमत इसे और भी आकर्षक बनाती है।
निष्कर्ष:
एक तरफ Skoda Kylaq है जो कम कीमत में दमदार SUV है, दूसरी ओर Volkswagen Virtus है जो लग्ज़री सेडान लवर्स का दिल जीत रही है। दोनों कंपनियों की कामयाबी की वजह अलग है – लेकिन मंज़िल एक ही: भारत में बढ़ती बिक्री!
अस्वीकरण (Disclaimer):
इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न ऑटोमोबाइल रिपोर्ट्स और मीडिया स्रोतों पर आधारित है। कारों की बिक्री संख्या, फीचर्स और कीमतें समय व कंपनी के अनुसार बदल सकती हैं। Newsgery.com किसी भी डेटा की सटीकता की पुष्टि नहीं करता। गाड़ी खरीदने से पहले अधिकृत डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।
⟪यह भी पढ़े⟫
- Nothing Headphone 1, लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें, जानिए फीचर्स और कीमत
- Tata Altroz 2025: अब सड़क पर चलेगा रॉयल ठाठ, सिर्फ 6.64 लाख में!
जुड़े रहिए NEWSGERY.COM के साथ, ऐसे ही तकनीकी, ऑटोमोबाइल, ट्रेंडिंग और अंतरराष्ट्रीय मामलों की हर ताज़ा खबरों के लिए।
Hello Pawan Kushwaha Your Writing Skill Very Interesting Zila Khabar