शिक्षा

PCB vs PCM: 10वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें? जानिए सही करियर ऑप्शन

By Pawan Kushwaha

Published On:

Follow

PCB vs PCM: 10वीं के बाद PCB(Physics Chemistry Biology) या PCM(Physics Chemistry Maths) में से क्या चुनें? जानें दोनों स्ट्रीम के फायदे, करियर विकल्प और सही फैसला कैसे लें इस गाइड में।

PCB vs PCM
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

10वीं के बाद हर छात्र के मन में यही सवाल आता है — अब आगे क्या? खासकर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के सामने सबसे बड़ा निर्णय होता है: PCB चुनें या PCM? सचमुच में यह निर्णय बहुत ही कठिन होता हैं क्योंकी यह निर्णय केवल एक कोर्स का नहीं, बल्कि आपके पूरे करियर की दिशा तय करता है।

इस लेख में हम PCB और PCM के बीच अंतर, उनके फायदे, करियर विकल्प और सही निर्णय कैसे लें — इन सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

🤔PCB vs PCM: कौन सा कोर्स चुनें?

दसवीं कक्षा के बाद करियर की दिशा तय करना हर छात्र के लिए एक बड़ा फैसला होता है। खासकर तब जब आपने 11वीं में साइंस स्ट्रीम चुनी हो। साइंस स्ट्रीम में दो प्रमुख विकल्प होते हैं: PCB (Physics, Chemistry, Biology) और PCM (Physics, Chemistry, Mathematics)। दोनों ही विकल्पों में करियर की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि आपके लिए सही विकल्प कौन सा है? तो आज इस लेख में हम PCB और PCM दोनों कोर्स की तुलना करेंगे ताकि आप अपने भविष्य के लिए बेहतर निर्णय ले सकें।

😳PCB और PCM क्या हैं?

  1. PCB (Physics, Chemistry, Biology): इस ग्रुप में मुख्य फोकस बायोलॉजी(Biology) पर होता है। इसे मेडिकल लाइन कहा जाता है और इसमें करियर की दिशा आमतौर पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, बायोटेक्नोलॉजिस्ट, नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन आदि होती है।
  2. PCM (Physics, Chemistry, Mathematics): इसे नॉन-मेडिकल लाइन कहा जाता है इस ग्रुप में मुख्य फोकस मैथ्स(Maths) और इसमें इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डिफेंस, डाटा साइंस, रिसर्च, एनालिटिक्स आदि जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।
PCB Student Career Option

😲PCB चुनने के फायदे

1. मेडिकल करियर की संभावनाएं:

अगर आपका सपना डॉक्टर बनने का है तो PCB आपके लिए सबसे उपयुक्त है। आप PCB करके NEET जैसी परीक्षा देकर MBBS, BDS, BHMS, BAMS जैसे कोर्स कर सकते हैं। जिससे आपका डॉक्टर लाइन का खाता खुल जाएगा।

2.पैरा-मेडिकल फील्ड:

मेडिकल के अलावा आप नर्सिंग, BPT (Physiotherapy), B.Sc. in Medical Lab Technology आदि कोर्स भी कर सकते हैं।

3. बायोलॉजिकल रिसर्च:

यदि आप शोध में रुचि रखते हैं, तो माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं।

PCM Student Career Option

😲PCM चुनने के फायदे

1. इंजीनियरिंग का क्षेत्र:

यदि आप PCM को चुनते हैं तो PCM छात्रों के लिए JEE जैसी परीक्षा होती है, जिससे IIT, NIT और अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। आप सिविल, कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि ब्रांच को भी चुन सकते हैं।

2. डिफेंस और NDA:

इसमे छात्र अपनी कम उम्र में ही एक बढ़े अधिकारी बन सकते हैं। PCM छात्र NDA की परीक्षा देकर भारतीय सेना, वायुसेना या नौसेना में अधिकारी बन सकते हैं। इस परीक्षा को देने के लिए आपका उम्र 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष होना चाहिए।

3. डिजाइन और आर्किटेक्चर:

PCM लेने पर आप NATA परीक्षा के माध्यम से आर्किटेक्ट बन सकते हैं या डिज़ाइनिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। यह भी एक अच्छा करिअर हैं इसके द्वारा आप आर्किटेक्ट या डिजाइनर बन सकते हैं।

4. मैथ बेस्ड करियर:

मैथ्स एक बेस्ट करिअर इसलिए हैं क्योंकी इसके द्वारा आप डाटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स, मैथमैटिक्स में ऑनर्स, फिनटेक, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग आदि क्षेत्रों में भी बेहतरीन बन सकते हैं।

🤔PCB और PCM कोर्स में क्या अंतर है?

विषयPCBPCM
मुख्य विषयबायोलॉजीगणित
प्रमुख परीक्षाNEETJEE, NDA, NATA
प्रमुख करियरमेडिकल, फार्मा, रिसर्चइंजीनियरिंग, डिफेंस, टेक्नोलॉजी
अध्ययन की प्रकृतिथ्योरी आधारित, याददाश्त पर निर्भरलॉजिकल, प्रैक्टिकल सोच पर आधारित

🤫आपको कौन सा कोर्स चुनना चाहिए?

हम अपको बता दे की यह निर्णय पूरी तरह से आपके रुचि, क्षमताओं और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है। नीचे कुछ बातें दी गई हैं जो आपको निर्णय लेने में मदद करेंगी:

  • अगर आपको मनुष्य की शरीर रचना, जीवविज्ञान और चिकित्सा में रुचि है तो अपको PCB चुनना बेहतर होगा।
  • अगर आपको गणित, लॉजिकल सोच और टेक्नोलॉजी में रुचि है तो PCM आपके लिए उत्तम विकल्प है।
  • यदि आप अभी तय नहीं कर पा रहे हैं, और आप दोनों में बराबर रुचि रखते हैं, तो आप PCMB (Physics, Chemistry, Mathematics, Biology) का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिससे आगे दोनों क्षेत्रों में अवसर खुले रहते हैं। हालांकि यह थोड़ा कठिन होता है।
🫡निष्कर्ष:

PCB और PCM दोनों ही कोर्स अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ये अलग-अलग प्रकार की सोच और रुचि वाले छात्रों के लिए उपयुक्त हैं। सही निर्णय वही होगा जो आपकी पसंद और क्षमता के अनुसार हो। किसी और की सलाह पर नहीं, बल्कि अपने दिल और दिमाग से सोचकर फैसला लें।

अगर आप अभी भी दुविधा में हैं, तो करियर काउंसलर से बात करें, ऑनलाइन अप्टीट्यूड टेस्ट दें और अपने शिक्षक या गार्जियन से सलाह लें। याद रखें, यहां पर आप जो भी रास्ता चुनेंगे, उसमें मेहनत और लगन से ही सफलता मिल सकती हैं।

FAQs

Q1. क्या PCM छात्र मेडिकल कर सकते हैं?
➡️ नहीं, मेडिकल के लिए बायोलॉजी (PCB) ज़रूरी है।

Q2. क्या PCB से इंजीनियरिंग की जा सकती है?
➡️ नहीं, इंजीनियरिंग के लिए गणित (PCM) ज़रूरी है।

Q3. क्या दोनों विषय लिए जा सकते हैं?
➡️ हां, PCMB चुनकर दोनों रास्ते खुले रखे जा सकते हैं।

यह ब्लॉग अपको कैसी लागि कमेन्ट में जरूर बताए। इसके बारे में यदि अपको और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमे बताए।

⟪यह भी पढ़े⟫

Pawan Kushwaha

नमस्कार,मैं पवन कुशवाहा-अपना ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत दिसंबर 2023 में की और आज NewsGery.com पर मेरा काम शिक्षा, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

RELATED POST

LATEST POST

Leave a Comment

पुरी की रथ यात्रा, आस्था परंपरा और उत्सव का महापर्व लड़कियों के लिए शानदार हेयरस्टाइल मोबाइल की बैटरी से हो गए हैं, परेशान तो अपनाये ये टिप्स मोबाइल खरीदते समय जान ले 10 जरूरी बातें नहीं तो पछताना पड़ेगा Work From Home हुआ और भी आसान 2025 सुबह की 6 आदतें जो आपकी ज़िंदगी बदल सकती हैं Best Upcoming Smartphone in May Buddha Purnima: एक दिव्य प्रकाश की रात Dr. Manmohan Singh Death Diwali 2024