---Advertisement---
Education

NEET PG 2025, 21 जुलाई को आएगी सिटी स्लिप, 31 को एडमिट कार्ड – जानें पूरी जानकारी

Published On:

NEET PG 2025 के लिए एनबीईएमएस ने एक अहम सूचना जारी की है। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को अब 21 जुलाई का इंतजार है, क्योंकि इसी दिन सिटी स्लिप (City Allotment Slip) जारी की जाएगी। यह पर्ची यह बताएगी कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी।

NEET PG 2025 City Allotment Slip
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

31 जुलाई को आएगा NEET PG 2025 Admit Card

एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र की तारीख भी तय कर दी गई है। NBEMS की सूचना के अनुसार, NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। छात्र इसे nbme.edu.in या natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET PG 2025: एग्जाम डेट पहले ही हो चुकी है फिक्स

NEET PG 2025 की परीक्षा 11 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा स्नातकोत्तर मेडिकल कोर्सेज़ (MD/MS) में एडमिशन के लिए होती है। लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार का मुकाबला काफी कठिन होने की उम्मीद है।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

City Slip सिर्फ यह बताती है कि परीक्षा किस शहर में होगी, जबकि Admit Card में आपकी रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश होते हैं। दोनों ही डॉक्यूमेंट्स परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी हैं।

कैसे डाउनलोड करें NEET PG 2025 Admit Card?

  1. आप सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: natboard.edu.in
  2. अब आप NEET PG सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अब आप यहां से Admit Card लिंक पर जाएं
  4. अपनी यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें
NEET PG 2025 Admit Card

परीक्षा के दिन क्या रखें साथ?

परीक्षा के दिन छात्रों को नीचे दी गई चीजें साथ लेकर जानी होंगी:

  1. प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  2. एक वैध फोटो ID (Aadhaar, PAN, Passport)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. जरूरी मेडिकल उपकरण (अगर जरूरत हो)
    अन्य किसी भी चीज की अनुमति नहीं होगी, जैसे मोबाइल, घड़ी, नोट्स आदि।

अगर अपको इसमे किसी और बात की परेशानी है तो आप इस अधिकारीक सूचना मे दी गई Helpline Number से बात कर सकते हैं।

क्या NEET PG 2025 में बदलाव किए गए हैं?

इस बार परीक्षा पैटर्न या सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी और इंग्लिश मीडियम में ही होगी। कुल प्रश्नों की संख्या 200 रहेगी और निगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर सही जवाब पर 4 अंक और गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा।

NEET PG 2025: जरूरी लिंक

  1. सिटी स्लिप (21 जुलाई से): https://natboard.edu.in
  2. एडमिट कार्ड (31 जुलाई से): https://natboard.edu.in
  3. आधिकारिक सूचना PDF: वेबसाइट पर उपलब्ध

निष्कर्ष

NEET PG 2025 को लेकर अब सभी जरूरी तारीखें सामने आ चुकी हैं। 21 जुलाई को City Slip, 31 जुलाई को Admit Card और 11 अगस्त को Exam। सभी छात्र समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें…

Pawan Kushwaha

Hello, I am Pawan Kushwaha - started my blogging career in December 2023 and today my work on NewsGery.com is to share with you information related to Education, Automobile and Technology.

Leave a Comment