ट्रेंडिंग

International Yoga Day 2025 जानिए कैसे योग से जागते हैं शरीर के 7 शक्तिशाली चक्र!

By Kuldeep Tips

Published On:

International Yoga Day 2025- “हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा का मेल है। योग के जरिए व्यक्ति अपने भीतर छिपी ऊर्जा को जागृत करता है। खास बात यह है कि योग से शरीर के 7 प्रमुख ऊर्जा चक्र भी एक्टिव होते हैं, जो आपके मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित करते हैं।

International Yoga Day 2025
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

शरीर के 7 चक्र क्या होते हैं?

International Yoga Day 2025 हमारे शरीर में 7 ऊर्जा केंद्र यानी चक्र होते हैं, जिन्हें “एनर्जी हब” भी कहा जाता है। ये चक्र हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े होते हैं और हर चक्र का एक विशेष रंग और गुण होता है। जब ये चक्र संतुलित होते हैं, तो व्यक्ति तनावमुक्त, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान रहता है।

Known body 7 chakra

मूलाधार चक्र (Root Chakra)

International Yoga Day 2025 यह चक्र रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले हिस्से में होता है और लाल रंग से जुड़ा होता है। यह जीवन की नींव है और स्थिरता, सुरक्षा और आत्मबल से जुड़ा होता है।
योगासन: वॉरियर पोज, ट्री पोज और उत्थित पार्श्व अंगुष्ठासन इस चक्र को एक्टिव करते हैं।

सैक्रल चक्र (Sacral Chakra)

यह पेट के निचले हिस्से में स्थित होता है और नारंगी रंग से जुड़ा होता है। यह आपकी भावनाओं, रचनात्मकता और यौन ऊर्जा को नियंत्रित करता है।
योगासन: चेयर पोज, पादहस्तासन और पादांगुष्ठासन इस चक्र को खोलने में मदद करते हैं।

मणिपुर चक्र (Solar Plexus Chakra)

International Yoga Day 2025 यह चक्र नाभि के पास होता है और आत्मविश्वास, इच्छा शक्ति और निर्णय क्षमता से जुड़ा होता है। इसका रंग पीला होता है।
योगासन: बोट पोज, शलभासन, प्लैंक, मयूरासन जैसे कोर-स्ट्रेंथनिंग योगासन इस चक्र को एक्टिव करते हैं।

अनाहत चक्र (Heart Chakra)

यह चक्र छाती के बीच में होता है और प्रेम, करुणा व भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होता है। इसका रंग हरा या गुलाबी होता है।
योगासन: कोबरा पोज, उष्ट्रासन, धनुषासन और चक्रासन से यह चक्र सक्रिय होता है।

विशुद्ध चक्र (Throat Chakra)

गले में स्थित यह चक्र अभिव्यक्ति और संवाद क्षमता को दर्शाता है। यह नीले रंग का होता है।
योगासन: हलासन, सर्वांगासन और मत्स्यासन इस चक्र को संतुलित करते हैं और बोलने में स्पष्टता लाते हैं।

आज्ञा चक्र (Third Eye Chakra)

यह चक्र माथे के बीच में होता है और इसे अंतर्ज्ञान व छठी इंद्री का केंद्र माना जाता है। इसका रंग इंडिगो होता है।
योगासन: शीर्षासन, हैंडस्टैंड और ध्यान के अभ्यास इस चक्र को सक्रिय करते हैं।

सहस्रार चक्र (Crown Chakra)

International Yoga Day 2025 यह चक्र सिर के ऊपर स्थित होता है और आत्मज्ञान तथा ब्रह्मांड से जुड़ाव का प्रतीक होता है। इसका रंग बैंगनी या सफेद होता है।
योगासन: सभी प्रकार की मेडिटेशन और शीर्षासन जैसे उल्टे आसन इस चक्र को खोलने में सहायक होते हैं।

निष्कर्ष- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर यह समझना जरूरी है कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंदरूनी ऊर्जा को जगाने और 7 चक्रों को संतुलित करने का माध्यम भी है। अगर आप सही योगासनों के जरिए इन चक्रों को एक्टिव करते हैं, तो न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि शारीरिक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े⟫

जुड़े रहिए NEWSGERY.COM के साथ, ऐसे ही तकनीकी, ऑटोमोबाइल, ट्रेंडिंग और अंतरराष्ट्रीय मामलों की हर ताज़ा खबरों के लिए।

Kuldeep Tips

नमस्कार, मैं कुलदीप कुशवाहा अपना डिजिटल करियर की शुरुआत जून 2017 में की और आज NewsGery.com पर मेरा काम टेक्नॉलजी, जनरल नॉलेज और ऑटोमोबाइल से सबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

Leave a Comment