---Advertisement---
Trending

Diwali 2024: जाने दिवाली कब हैं 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब की जाएगी लक्ष्मी पूजा, इस पर्व की समस्त जानकारी यहां देखे

Published On:

Diwali 2024: दीपावली कब मनाई जाएगी, इस बात को लेकर इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है और लगभग सभी लोगों के बीच में दीपावली (Diwali 2024) की डेट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए आज हम इस लेख में आपको सम्पूर्ण जानकारी देंगे तो आप इस लेख को अवस्य पढ़े।

Diwali 2024: जाने दिवाली कब हैं 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब की जाएगी लक्ष्मी पूजा, इस पर्व की समस्त जानकारी यहां देखे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

सबसे पहले आपको बता दे की दीपावली इस साल 31 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। तो चलिए अब आपको बताते हैं की दीपावली (Diwali 2024) की डेट को लेकर क्‍यों असमंजस की स्थिति बनी और साथ ही धनतेरस से लेकर दीपावली तक का पूरा शेड्यूल भी आपको बताते हैं। जानिए किस दिन है धनतेरस, छोटी दीवाली, बड़ी दीवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज।

Diwali 2024 Kab Hai: दिवाली कब हैं

Diwali 2024: इस बार दिवाली की डेट को लेकर लोगों बीच में बहुत ज्यादा कन्फ़्युजन हैं। दिवाली हिन्दुओ का बहुत बढ़ा त्योहार हैं। वो त्योहार जिसका सभी लोगों का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। दीपावली पूरे 5 दिन का उत्‍सव है जो कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक मनाया जाता है। परंतु इस बार बढ़ी दिवाली को लेकर सभी लोंग असमंजस में पढ़ गए हैं। वैदेही, ऋषिकेश और विश्‍वविद्यालय पंचांग के अनुसार इस बार का दीपावली का पर्व 31 अक्‍टूबर को सर्वसम्‍म्‍मत रूप से मनाया जाना चाहिए।

तो चलिए दिवाली के संबंध में हम आपको विस्‍तार से बताते हैं कि दीपावली की तिथि कब से कब तक रहेगी और साथ ही देखते हैं दीपावली का पूरे 5 दिनों का कैलेंडर।

Diwali 2024 Dhanteras Kab Hai धनतेरस कब हैं

Diwali 2024 Dhanteras Kab Hai: धनतेरस कब हैं

Diwali 2024: धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 29 अक्‍टूबर मंगलवार को मनाई जाएगी। जैसा की आप सभी जानते हैं की धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण और नए बर्तन खरीदने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेरजी का पूजा की जाती हैं और साथ ही धन की देवी मां लक्ष्‍मी और गणेशजी की पूजा की जाती है।

मान्यता हैं की धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में नई झाड़ू और धनिया लाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर पूरे साल धन समृद्धि बढ़ाती हैं और कृपा बरसाती हैं। इस दिन बहुत से लोग अपने घर को सजाने के लिए रोजाना के प्रयोग की नई इलेक्‍ट्रॉनिक चीजें भी लाते हैं।

Diwali 2024 Chhoti Diwali: छोटी दीपावली, हनुमान जयंती, नरक चतुर्दशी कब है

Diwali 2024: आपको बता दे की हर बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर को पढ़ रहा हैं इसी लिए छोटी दिवाली इस बार 30 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन हनुमानजी की जयंती भी मनाई जाती है। साथ ही इसे रूप चौदस और छोटी दीवाली भी कहते हैं।

सभी औरते छोटी दीवाली के दिन दक्षिण दिशा में यम देवता के नाम का दीपक भी जलाती है। मान्यता हैं की इस दिन ये दीपक जलाने से घर में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती हैं। साथ ही इस दिन हनुमानजी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना और उनको चोला चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

Diwali 2024 Badi Diwali: बड़ी दीपावली कब है

Diwali 2024: दीपावली इस साल 31 अक्‍टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। वैदेही, ऋषिकेश और विश्‍वविद्यालय इन तीनों पंचांगों में दी गई जानकारी के अनुसार दीपावली का यह महत्वपूर्ण पर्व सर्वसम्‍मत रूप से 31 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए। दरअसल दीपावली का त्‍योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्‍या तिथि को मनाया जाता है और हमेसा प्रदोष काल के बाद ही दीपावली की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्‍या तिथि 31 अक्‍टूबर को दोपहर के बाद 3 बजकर 52 पर शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।

Diwali 2024: यानी कि 31 अक्‍टूबर की रात को अमावस्‍या तिथि विद्यमान रहेगी। इसलिए 31 अक्‍टूबर की रात को ही दीपावली मनाना तर्कसंगत होगा। 31 अक्‍टूबर को रात में ही लक्ष्‍मी पूजन, काली पूजन और निशिथ काल की पूजा की जाएगी। मध्य रात्रि की पूजा भी 31 अक्‍टूबर की रात को ही करना सर्वमान्‍य होगा। जबकि अमावस्‍या से जुड़े दान पुण्‍य के कार्य और पितृ कर्म आदि 1 नवंबर को सुबह के वक्‍त करना उचित होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए न्यूजरी (NewsGery) उत्तरदायी नहीं है।

यह भी पढ़े

Pawan Kushwaha

Hello, I am Pawan Kushwaha - started my blogging career in December 2023 and today my work on NewsGery.com is to share with you information related to Education, Automobile and Technology.

Leave a Comment