Trump Mobile vs iPhone- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उनकी कंपनी ने हाल ही में Trump Mobile नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो सीधा Apple iPhone को टक्कर देने के लिए तैयार है।
Trump Mobile vs iPhone 17- यह फोन फिलहाल अमेरिका में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि ये फोन भारत में iPhone 17 से पहले ही दस्तक दे सकता है।
भारत में लॉन्च की उम्मीद
iPhone 17 के सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है और भारत में इसकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में आस लगाए जा रहे हैं कि Trump Mobile भी इसी समय भारत में लॉन्च हो सकता है।
अमेरिका में कीमत कितनी है?
Trump Mobile की अमेरिका में कीमत $499 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹42,911 होती है। यह एक मिड-रेंज कैटेगरी का स्मार्टफोन माना जा रहा है।
भारत में कीमत कितनी हो सकती है?
भारत में अगर इस फोन को इंपोर्ट किया गया तो इस पर टैरिफ लगना तय है।
- अगर 25% का टैरिफ लगता है, तो इसकी कीमत होगी करीब ₹53,638
- वहीं अगर 50% का टैरिफ लगता है, तो कीमत बढ़कर ₹64,366 तक जा सकती है
iPhone 17 से तुलना में कितना सस्ता?
iPhone 17 Price in India- iPhone 17 की भारत में अनुमानित शुरुआती कीमत ₹79,999 मानी जा रही है।
- अगर Trump Mobile पर 25% टैक्स लगे, तब भी यह iPhone 17 से करीब ₹26,361 सस्ता होगा।
- अगर 50% टैक्स लगा, तो भी यह ₹15,633 सस्ता पड़ेगा।
क्या है ट्रंप मोबाइल की खासियत?
Trump Mobile को “Made in America” बताया जा रहा है। यह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो अमेरिकी ब्रांड को सपोर्ट करना पसंद करते हैं। अभी तक इसके फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसकी कीमत को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा।
कौन खरीद सकता है Trump Mobile?
अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन उसकी कीमत जेब पर भारी लगती है, तो Trump Mobile एक अच्छा बजट फ्रेंडली विकल्प बन सकता है – बशर्ते कि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरे उतरें।
निष्कर्ष- Trump Mobile भारत में iPhone 17 से पहले लॉन्च हो सकता है और कीमत में काफी अंतर देखने को मिल सकता है। अगर आप एक अच्छा और किफायती स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Trump Mobile पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़े⟫
- रॉकेट जैसी रफ्तार! लॉन्च हुई 2025 Honda XL750 Transalp – बस ₹11 लाख में मिलेगी एडवेंचर की उड़ान
- Ultraviolette F77 ने फ्रांस में की धमाकेदार एंट्री, अब यूरोप में मचेगा भारतीय इलेक्ट्रिक धमाल
- Citroen C3 का Sporty रूप! ₹21,000 में सुपरस्टार लुक्स और रेसिंग फील? लिमिटेड एडिशन का धमाका!
जुड़े रहिए Newsger.com के साथ, ऐसे तकनीकी, ऑटमोबील, शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामलों की हर ताज़ा खबर के लिए।