जनरल नॉलेज

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस भारतीय एकता और लोकतंत्र का महापर्व हैं

By Pawan Kushwaha

Published On:

Follow

Republic Day 2025: प्रभात दिवस, जिसे हम गणतंत्र दिवस के नाम से भी जानते हैं, भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है, जब भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। आपको बता दे की इस दिन का उत्सव न केवल भारत की स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवित रखता है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और विविध सांस्कृतिक धरोहर को भी सम्मानित करता है।

Republic Day 2025
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Join Now

26 जनवरी का महत्व

जैसा की आप सभी जानते हैं की 26 जनवरी 1950 को हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। यह दिन भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष और राष्ट्र की नागरिकों को उनके अधिकार देने की ऐतिहासिक प्रक्रिया को दर्शाता है। आपको पता ही होगा की 1950 से पहले भारत ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था, लेकिन इस दिन से भारत ने अपनी स्वतंत्रता को संविधान के रूप में हासिल किया और इसी तरह से यह दिन हमारे भारत के लिए लोकतांत्रिक सिद्धांतों का प्रतीक बन गया।

गणतंत्र दिवस की धूमधाम

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस की सबसे भव्य और प्रमुख उत्सव दिल्ली में राजपथ पर आयोजित होती है क्यों की नई दिल्ली भारत की राजधानी हैं, जहां राष्ट्रपति की अध्यक्षता में एक भव्य परेड होती है। इस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी उन्नति का प्रदर्शन किया जाता है। यहाँ पर विभिन्न राज्यों की झांकियां अपनी विशेष सांस्कृतिक परंपराओं, कला रूपों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हैं।

राजपथ पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया जाता है। आपको बता दे की यह आयोजन न केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे सैनिकों और नागरिकों के योगदान को भी सलाम करता हैं। और इस दिन को विशेष बनाने के लिए शौर्य पुरस्कार जैसे अशोक चक्र और परम वीर चक्र प्रदान किए जाते हैं।

एकता और देशभक्ति का संदेश

गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की अहमियत और उन मूल्यों को याद दिलाता है, जो हमारे राष्ट्र की नींव हैं। यह दिन यह सिखाता है कि हम अपनी विविधताओं में एकता को बनाए रखते हुए एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न समारोहों का आयोजन होता है। जैसे स्कूल और कॉलेज। राज्य और स्थानीय स्तर पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

विद्यालय मे बच्चों का प्रदर्शन

विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत, और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जो बच्चों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराती हैं और उनमें देशभक्ति का भावना जगाती हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

आपको बता दे की गणतंत्र दिवस उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया। जैसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल और अन्य स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दिन हम भारतवासी उनके संघर्ष और समर्पण को याद करते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करते हैं।

ध्वजा रोहण

निष्कर्ष

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी भारतीय नागरिकों का कर्तव्य है कि हम अपने देश के लिए समर्पित होकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करें। गणतंत्र दिवस का यह पर्व हर भारतीय के दिल में देशप्रेम और एकता की भावना को और भी प्रगाढ़ करता है। यह हमें याद दिलाता है कि भारत, अपनी सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद, एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र बन सकता है।

यह भी पढ़े

Pawan Kushwaha

नमस्कार,मैं पवन कुशवाहा-अपना ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत दिसंबर 2023 में की और आज NewsGery.com पर मेरा काम शिक्षा, ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

RELATED POST

LATEST POST

Leave a Comment

Dr. Manmohan Singh Death Diwali 2024 10 मिनट में घर पर बनाएं टेस्टी मोमोज JANMASHTAMI 2024: श्री कृष्ण की अनमोल लीलाएँ जन्माष्टमी 2024: श्री कृष्ण के प्रमुख मंदिरों के दर्शन जन्माष्टमी 2024: कैसे करें कान्हा का स्वागत श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024: महत्व और पौराणिक कथाएँ गर्मियों में घर को ठंडा रखने के आसान तरीके SamSung Galaxy S25 Ultra Display Size Leaks And Rumors Kalki Movies को देखने पर मजबूर कर देंगी ये 10 बातें